जौरा में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम निशान शोभायात्रा,भक्ति में डूबे भानू प्रताप ( चिन्टू )
जौरा में धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम निशान शोभायात्रा,भक्ति में डूबे भानू प्रताप ( चिन्टू )


 


जौरा नगर में खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली इसके पूर्व आज के दिन मंगलवार को स्थानीय जौरा में खाटू निशान पूजन का आयोजन किया गया। जौरा नगर में श्री श्याम भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निशान पूजन किया। निशान पूजन होने के बाद ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे अबीर खेलते हुए हाथों में निशान लेकर शोभायात्रा नगर भ्रमण को काली माता से निकली। शोभायात्रा में जगह-जगह भक्तों के लिए शीतल पेयजल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी। निशान शोभायात्रा एम एस रोड, महाराज अग्रसेन चौक, सदर बाजार होते हुए वापस  पहुंची। शोभायात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चिंटू सिकरवार  ने पूजा अर्चना कर श्याम की भक्ति में डूब गये एवं सभी श्याम भक्त मंडल के सदस्य साथ-साथ चल रहे थे।